भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ पार्टी ने मंगलवार को आगामी निकाय चुनाव पर मंथन किया और जीत की रणनीति तय की। भाजपा के निशाने पर सपा के गढ़ होंगे। सपा के गढ़ कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, रामपुर, आजमगढ़ सहित कुछ नगर पालिकाएं जीतने पर खास फोकस रहेगा। सभी जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएं जीतने का भी लक्ष्य तय किया गया है। वहीं परिसीमन और वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराने के साथ ही आरक्षण पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह चौधरी और धर्मपाल सिंह की प्रदेश पदाधिकारियों की टीम के साथ यह पहली बैठक थी। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में तय किया गया कि पार्टी इस बार निकाय चुनावों में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पहले परिसीमन को लेकर बेहद चौकन्ना रहना होगा। जहां दिक्कत होगी, वहां तत्काल आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।
इसमें संगठन और सरकार दोनों स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी। मंत्रियों को संगठन से समन्वय बनाने के लिए कहा गया है। इस काम के लिए संगठन स्तर पर जल्द ही जिम्मेदारी भी तय होगी। इसके लिए पूरी टीम बनेगी। इससे पहले पार्टी बूथ से प्रदेश स्तर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का टारगेट है। सेवा पखवाड़े के जरिए भाजपा निकाय चुनावों का रिहर्सल करेगी।

2022-09-13 17:02:36 https://wisdomindia.news/?p=5838
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *