लोकप्रिय ऑडिटोरियम में पोस्टर प्रेजेंटेशन, गेस्ट सेशन और सर्टिफिकेट वितरण; प्रीति, अतीफा व प्रिया प्रथम स्थान पर

विजडम इंडिया।

देहरादून संवाददाता

रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के अंतर्गत फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर द्वारा ‘लेबोरेटरी प्रोफेशनल वीक’ का समापन समारोह गुरुवार को विश्वविद्यालय के कोटड़ा कैंपस स्थित लोकप्रिय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

“लैब स्टोरी: टू इन्फिनिटी एंड बियॉन्ड फॉर आवर पेशेंट्स” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स की भूमिका को रेखांकित करना तथा विद्यार्थियों में एकेडमिक एंगेजमेंट को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत “एआई इन हेल्थकेयर” विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हेल्थकेयर सिस्टम्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात आयोजित गेस्ट सेशन में ऑनरेबल वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. देश दीपक सर, गेस्ट स्पीकर प्रोफेसर डॉ. स्वप्ना कुरुप राजगोपाल एच.ओ.डी माइक्रोबायोलॉजी, जी बी सी एम, झांझरा, लोकप्रिय के डायरेक्टर डॉ. जीवन आशा तथा फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिर्बन पात्रा (पी टी)सहित अन्य फैकल्टी मेंबर्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गेस्ट सेशन में डॉ. स्वप्ना कुरुप राजगोपाल ने लेबोरेटरी प्रोफेशन में एथिक्स विषय पर व्याख्यान देते हुए हेल्थकेयर सर्विसेज में प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. नरोत्तम शर्मा ने मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशन में होप एंड स्कोप पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

समारोह के अंत में सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें पोस्टर प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रीति, अतीफा और प्रिया ने प्रथम स्थान, मनीषा ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों एवं फैकल्टी की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो संस्थान की एकेडमिक एक्सीलेंस और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *