बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भी बिखर गए। ऐसा ही एक शेयर अंबुजा सीमेंट्स का है। इस शेयर में करीब 5 पर्सेंट की गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। हालांकि, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इस शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने जो टारगेट प्राइस दिया है वो अभी की कीमत से 73% बढ़त को दिखाता है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 4.72% टूटकर 425 रुपये पर बंद हुए। वहीं, ब्रोकरेज जेफरीज ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 735 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट प्राइस उस समय दिया गया है जब जेफरीज के विश्लेषकों ने गुजरात के संगहीपुरम स्थित कंपनी के प्लांट का दौरा किया और पाया कि कंपनी अब आक्रामक क्षमता विस्तार से हटकर मौजूदा संयंत्रों की लाभप्रदता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2025 के 34,289 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 तक 53,384 करोड़ रुपये हो सकता है। मार्जिन बनाए रखने के लिए कंपनियों को अप्रैल से कम से कम 2% या उससे अधिक सीमेंट कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब कंपनी विस्तार की रफ्तार धीमी कर मौजूदा संयंत्रों की क्षमता उपयोग दर को 80–85% तक बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। हालांकि, अगले तीन से चार महीनों में करीब 10 MTPA नई क्षमता चालू होने वाली है। ब्रोकरेज का मानना है कि मार्जिन बनाए रखने के लिए कंपनियों को अप्रैल से कम से कम 2% या उससे अधिक सीमेंट कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का मुनाफा 86.21 प्रतिशत घटकर 366.97 करोड़ रुपये रहा है। इसका कारण पिछले साल की इसी तिमाही में कर लाभ के कारण ऊंचा आधार होना था। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,662.97 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था।

अंबुजा सीमेंट्स को अपनी सब्डियरी इकाई एसीसी के साथ उच्च न्यायालय से एक अनुकूल आदेश मिला, जिसके बाद उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में अपनी कर देनदारियों का पुनर्मूल्यांकन किया। अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के खातों में क्रमशः 1,179.71 करोड़ और 516.84 करोड़ की राशि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स का परिचालन राजस्व 10,180.52 करोड़ था, जो एक साल पहले दर्ज 8,498.10 करोड़ से 19.8 प्रतिशत अधिक है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *