
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर दिनांक-06.2.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-016/2026 धारा-140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित पीड़िता को बहला फुसलाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाते हुए अवैध रूप से ओवा (अंडाणु) एक्सट्रैक्शन करवाने 05 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. पलक हेला पत्नी मिजान निवासी करेली थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज 3. कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 4. सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया व 5. हिमांशू भारतीया पुत्र दिलीप भारतीया निवासीगण 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक-07.02.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से पीड़िता का कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि आवेदिक/वादिनी अनीता गौतम पत्नी लवकुश गौतम निवासिनी शान्तिपुरम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आरोपी पलक हेला पत्नी मिजान निवासी थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज तथा उसकी मां रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण तथा जबरन बहला फुसलाकर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन करवाने आदि के संबंध में आरोप लगाते हुए थाना फाफामऊ पर तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-16/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग पीड़िता, अभियुक्ता पलक उपरोक्त के साथ वेट्रेस का कार्य किया करती थी तथा पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा पीड़िता को पैसों का प्रलोभन देकर आई0वी0एफ0 डोनर बनने के लिए तैयार किया गया तथा उसे बहला फुसलाकर सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया निवासी 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज के पास लेकर जाया गया, जहां पर उसने बेटे हिमांशु भारतीया से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाया । सीमा भारतीया द्वारा नाबालिग को फर्जी आधार के साथ कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, जो की थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 की रजिस्टर्ड एजेंट है, के पास ले जाया गया, जहां पर उसके द्वारा नाबालिग पीड़िता का फर्जी कंसेन्ट एफिडेविट तैयार कराया गया । तत्पश्चात दिनांक-20.01.2026 को थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 पर इनके द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाया गया ।
दिनांक-03.02.2026 को पीड़िता की मां द्वारा उसे वन स्टॉप सेंटर पर दाखिल कराया गया था, जहां पर जब सी0डब्ल्यू0सी0 के सामने पीड़िता का बयान हुआ तो उसके द्वारा वहां पर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 पर पलक उपरोक्त के साथ जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाना स्वीकार किया गया था ।
इन सब तथ्यों के आधार पर प्रकरण में थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियुक्त/अभियुक्ताओं को फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने तथा नाबालिक को फर्जी बालिग दर्शाते हुए उसका ओवा एक्सट्रैक्शन करने के संबंध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा अन्य तथ्यों की बारीकी एवं गहनतापूर्वक जांच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-
1. रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष ।
2. पलक हेला पत्नी मिजान निवासी करेली थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
3. कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
4. सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया निवासी 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 40 वर्ष ।
5. हिमांशू भारतीया पुत्र दिलीप भारतीया निवासी 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-016/2026 धारा-140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
* पीड़िता का तैयार किया गया कूटरचित आधार कार्ड ।
* हिमांशु का मोबाइल फोन जिस से कैनवा ऐप के माध्यम से आधार तैयार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 दिनेश यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. म0उ0नि0 ममता यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. म0उ0नि0 दामिनी सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 समीर सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. म0का0 शिखा यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
