कभी गरीबी के कारण मजदूरी और अखबार बेचने को मजबूर बागपत के एक छोटे से गांव ट्यौढी के अमन कुमार आज देश के लाखों युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति के मसीहा बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘युवा सशक्तिकरण’ विजन से प्रेरित होकर अमन ने एक ऐसा डिजिटल साम्राज्य खड़ा किया है, जो शिक्षा, स्कॉलरशिप और करियर की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध करा रहा है। अमन की वेबसाइट का लाभ अब तक 84 लाख से अधिक युवा उठा चुके हैं।

संघर्ष से सफलता का ‘डिजिटल’ मार्ग

बचपन में अभावों का सामना करने वाले अमन ने संकल्प लिया था कि जानकारी के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली युवा का भविष्य अंधकार में नहीं जाना चाहिए।

  • कॉन्टेस्ट 360 (Contest 360): इसी सोच के साथ उन्होंने एक वेबसाइट प्रोजेक्ट शुरू किया, जो आज देश-दुनिया के युवाओं के लिए अवसरों का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।

  • कांवड़ यात्रा ऐप: वर्ष 2022 में उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर एक ऐप बनाया, जिसने 3.5 लाख श्रद्धालुओं को मार्ग, चिकित्सा और सुरक्षा सहायता प्रदान की।

  • लोकतंत्र और पशु कल्याण: उन्होंने ‘स्वीप बागपत’ ऐप के जरिए सवा लाख मतदाताओं को निर्वाचन आयोग से जोड़ा और ‘बागपत फॉर एनिमल्स’ के माध्यम से बेजुबान पशुओं की मदद की।

    प्रशासन के साथ मिलकर बनाया ‘सूचना सेतु’

    बागपत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अमन ने सूचना विभाग के सहयोग से ‘सूचना सेतु’ ऐप तैयार किया। यह ऐप सरकारी योजनाओं और अधिकारियों के बीच की दूरी को खत्म कर आम जनता को एक क्लिक पर समाधान देने वाला मॉडल बन गया है। उनके इसी जुनून के कारण उन्हें यूपी सरकार के प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *