विजडम इंडिया।

गाजियाबाद । आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को जननायक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की जयंती ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद केप्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष समाजवादी विचारक राम दुलार यादव शिक्षाविद के नेतृत्व में “शोषित – वंचित कल्याण दिवस” के रूप में आयोजित की गयी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ प्रसाद ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए उनके क्रान्तिकारी, समाजवादी विचार को जन-जन में पहुँचाने का संकल्प लिया, ताहिर अली, हुकुम सिंह ने गीत के माध्यम से लोगों में देश-प्रेम की भावना का संचार किया, कार्यक्रम में ज्ञानपीठ केन्द्र सन्देश पंडित विनोद त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम को वीर सिंह सैन, जगन्नाथ प्रसाद ने भी संबोधित किया|


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर राजनीति में चार दशक तक पिछडो, दलितों, प्रताड़ितों, महिलाओं और आर्थिक दृष्टि से कमजोर सवर्णों के उत्थान के लिए तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को धार देने के लिए संघर्षरत रहे, वे राजनीति के सहारे नहीं, राजनीति उनके सहारे चलती थी, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरणादायक, सौम्यता, सरलता, सादगी से परिपूर्ण जादुई था, वह जन-जन में लोकप्रिय अपने काम के द्वारा ही “जननायक” कहलाये, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिला, वह बहुत पहले ही इसके हकदार रहे, लेकिन आज अफसोस के साथ कहना चाहते है कि हम उनके सपनों का बिहार नहीं बना पाए, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विषमता से प्रदेश अभिशप्त है, नीति आयोग (बहु आयामी गरीबी सूचकांक) रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के सभी प्रदेशों में बिहार में भयावह गरीबी है, यहाँ 52% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने पर मजबूर है, यह शर्मनाक और भयावह स्थिति है, यहाँ विकास का पहिया इतना दलदल में धंसा है, कि वह भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और कमरतोड़ मंहगाई के कारण बाहर निकल नहीं पा रहा है, आज वहां जननायक जैसे नेता के नेतृत्व की आवश्यकता है, जो इस प्रदेश को घोर गरीबी और शोषण से निकाल भाईचारा और सद्भाव पैदा कर सकता है, जगन्नाथ प्रसाद ने कार्यक्रम में सभी को आने का धन्यवाद दिया|
कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, जगन्नाथ प्रसाद, समाज वादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, संजीव यादव, ताहिर अली, गुड्डू यादव, हुकुम सिंह, वीर सिंह सैन, रामेश्वर यादव, मुनीव यादव, प्रभाशंकर मिश्र, विजय भाटी एडवोकेट, पंडित विनोद त्रिपाठी, हरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, उदय प्रताप, उमेश, विकास, हरिकृष्ण, प्रेम चन्द पटेल आदि|

भवदीय

हरिशंकर यादव
(कार्यालय मंत्री)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *