चंद्रा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बाराबंकी के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2026 को “गाइडेड इम्प्लांट सर्जरी” विषय पर एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस प्रकार का विशेष एवं उन्नत शैक्षणिक कार्यक्रम बाराबंकी में पहली बार आयोजित किया गया। कार्यशाला के प्रतिष्ठित अतिथि वक्ता, इम्प्लांट दंत चिकित्सा के क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार ने एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा लाइव सर्जिकल प्रक्रिया का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण क्लिनिकल जानकारियाँ प्रदान की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं सीडीसीएच, बाराबंकी की डायरेक्टर बोर्ड सदस्य एवं सीडीई कन्वीनर डॉ. श्रुति शर्मा ग्रोवर ने प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक रूप से समृद्ध एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश डेंटल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश्वर सिंह ने दंत चिकित्सकों के लिए सतत शिक्षा एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में इस प्रकार की और कार्यशालाओं के आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण वर्मा ने कार्यक्रम की सूक्ष्मयोजना एवं सफल संचालन की प्रशंसा करते हुए दैनिक क्लिनिकल प्रैक्टिस में नवीन वैज्ञानिक प्रगति को सम्मिलित करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोस्थोडोन्टिक्स विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. गौरव चंद्रा, डॉ. अमृता जयसवाल, डॉ. पंकज कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय एवं डॉ. निवेदिता राय तथा आयोजन समिति के सदस्योंडों कविता नितीश गर्ग, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह एवं डॉ. कसूरी रॉय ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसकी सफलता में योगदान दिया। यह कार्यशाला संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उन्नत दंत शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ करती है।
