स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को धमकी देने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक टी राजा सिंह को हिरासत में ले लिया। भाजपा विधायक ने कई बार फारूकी को हैदराबाद में शो करने पर पीटने की धमकी दी थी। हालांकि शुक्रवार को जब वह स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि सिंह ने यहां के निकट माधापुर में कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचाने की कथित तौर पर धमकी दी थी। फारूकी का शो शनिवार को निर्धारित है। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सिंह को पुराने शहर के मंगलहाट स्थित उनके आवास से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।विधायक ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री के. टी. रामाराव द्वारा फारुकी को निमंत्रण देने पर आपत्ति जताई। सिंह ने आरोप लगाया है कि फारूकी ने अतीत में अपने शो में हिंदू देवताओं का अपमान किया था और उनके खिलाफ पुलिस में मामले भी दर्ज हुए थे।

2022-08-20 16:09:02
Screenshot_4
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *