सीबीआई के छापेमारी के बाद सामने आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह छापेमारी राजनीति से प्रेरित है। इसके लिए ऊपर से आदेश आए थे। हमने कभी कुछ गलत नहीं किया और कोई भ्रष्टाचार नहीं किया, इसलिए हम किसी से डरते नहीं हैं। सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई की टीम का व्यवहार बहुत अच्छा था। हमने सीबीआई अधिकारियों का जांच में पूरा सहयोग किया और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारी मेरा फोन और लैपटॉप और विभाग की कुछ फाइलें साथ लेकर गए हैं। सिसोदिया ने कहा कि हमने ईमानदारी से काम करके स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। लाखों बच्चों का भविष्य संवारा और लाखों बीमार लोगों का इलाज किया है। उन सब की दुआएं हमारे साथ हैं।जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

2022-08-20 16:06:14
Screenshot_3-13
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *