नई दिल्ली। 23 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा द्वारा निर्देशित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री एवं निर्माता नीतू चंद्रा द्वारा निर्मित छठ” फिल्म बिहार की मिट्टी, लोगों और उनकी परंपराओं को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है। फिल्म भारत के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक छठ पूजा की भक्ति, अनुशासन और पवित्रता को खूबसूरती से दर्शाती है।

फिल्म की निर्माता नीतू चंद्रा ने कहा,

छठ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर बिहारी के दिल की भावना है। यह हमारी पहचान, हमारी आस्था और हमारी जड़ों से जुड़ाव की कहानी है। इस फिल्म के ज़रिए हम चाहते हैं कि दुनिया बिहार की संस्कृति, सादगी और शक्ति को महसूस करे। हमें खुशी है कि वेव्स ओटीटी  इस फिल्म को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा रहा है।”

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा,

छठ हमें याद दिलाती है कि भारत की सबसे सशक्त कहानियां उसकी मिट्टी से जन्म लेती हैं। यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक गहराई और भावनात्मक समृद्धि को उजागर करती है। वेव्स ओटीटी के माध्यम से हम देश की ऐसी कहानियों को वह मंच दे रहे हैं, जिसकी वे सच्चे अर्थों में हकदार हैं।”

24 अक्टूबर से वेव्स ओटीटी  पर देखें छठ” और महसूस करें आस्था, संस्कृति और सिनेमा का अनोखा संगम — जो बिहार की आत्मा से जुड़ी एक प्रेरक कहानी को जीवंत करता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *