हर साल कार्तिक अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। दिवाली का दिन धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में आर्थिक स्थिरता मिलती है। जानें दिवाली पर किन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ।

हिंदू धर्म में अन्न का दान महादान माना गया है। मान्यता है कि अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं। दिवाली के दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान करना चाहिए।

हिंदू धर्म में वस्त्र का दान भी अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि वस्त्रों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

दिवाली के दिन सुहागिन स्त्रियों को श्रृंगार का सामान दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि सुहाग का सामान दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

दिवाली के दिन चीनी का दान नहीं करना चाहिए। चीनी गन्ने से बनती है। मान्यता है कि गन्ना मां लक्ष्मी को प्रिय है। ऐसे में चीनी का दान करने से मां लक्ष्मी भी घर से चली जाती हैं। इसके अलावा दिवाली के दिन दूध, दही, सुई व नमक का दान नहीं करना चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *