मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचकर ग्राम प्रहरियों का सम्मान किया है। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, 2017 से पहले कोई भी त्योहार आता था उपद्रव शुरू हो जाता था अब लोग उपद्रव भूल गए हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि, यूपी अब बदल चुका है और इसका बड़ा प्रमाण आपका जनपद भी है। 2017 से पहले 68000 ग्राम पंचायत थीं, आज 57600 से अधिक है। कई राजस्व ग्राम हैं।

उन्होंने ग्राम प्रहरियों को लेकर कहा कि, अगर अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति सजग है तो सतर्कता यही से शुरू होती है। ग्राम प्रहरी लगातार पुलिस के संपर्क में रहे तो कोई किसी का बाल बांका नहीं कर सकती।

ग्राम प्रहरियों की भूमिका सीसीटीवी कैमरे की तरह गांवों में है। उन्होंने आगे कहा कि, 2017 में मानदेय 1500 था, 2019 में हमने 2500 किया, साल में 12000 तक बढ़े। उन्होंने कहा कि, मानदेय भी बढ़ा रहे और कैशलेस की सुविधा भी हम दे रहे हैं, 5 लाख रुपए की प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *