Operation Sindoor: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को एक छुट-पुट युद्ध बताया था। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे आप में हिम्मत है तो आप राहुल गांधी से जाकर बोलिए कि यूनिफॉर्म पहन कर जाकर बॉर्डर पर जंग लड़े। तब समझ में आ जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे आपसे पूछना चाहती हूं कि 26/11 में हमारे 160 लोगों की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सरकार ने क्या किया था। आप क्या पाकिस्तान के होकर काम कर रहे हैं। ये हम लोगों को मालूम है कि पाकिस्तान का होकर आप लोग बात करते हैं। आज 26/11 में आप लोगों ने कुछ नहीं किया।’

मोदी सरकार ने बदला लिया – बीजेपी नेता

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ‘आज मोदी सरकार हमारे 22 अप्रैल जो 26 लोगों की हत्या कर दी गई। आज उसका बदला लिया गया। सारा देश, 140 करोड़ भारतवासी पीएम मोदी और देश के साथ हैं। आप लोग सवाल कर रहे हैं कि कितना भारतीय विमान को मार गिराया गया है। वाह, हर चीज में आपको अपना एजेंडा यानी कांग्रेस का एजेंडा भारत को छोटा दिखाना है। आप बोलते हैं कि छुटपुट युद्ध है। अगर साहस है ना तो आपके नेता राहुल गांधी को बोलिए कि थोड़ा यूनिफॉर्म पहनकर जाकर बॉर्डर पर जंग लड़ें। तब समझ में आएगा कि जो यह कोई जंग नहीं थी। हम लोग टेरेरिस्ट को मिटाने का यह काम था। लेकिन वो भी राहुल गांधी को बोलिए कि अगर हिम्मत है तो यूनिफॉर्म पहन कर बॉर्डर पर लड़े। तब आपको हक बनता है सेना वाहिनी को छोटा दिखाने का। ये छुटपुट है।’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा था?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को विजयनगर जिले के होसपेट में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। यह रैली राज्य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। खड़गे ने कहा, ‘कम या ज्यादा, जो छुटपुट युद्ध हुआ है, या पाकिस्तान के साथ हमारा संघर्ष। पाकिस्तान हमेशा भारत को परेशान करना चाहता है, क्योंकि वे कमजोर हैं, उन्होंने चीन का समर्थन लेकर हम पर हमला करने की कोशिश की है। हमारा देश ऐसी चीजों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। हम एकजुट हैं।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *