1. अमेरिका

अमेरिका की नौसेना विश्व की सबसे आधुनिक और शक्तिशाली मानी जाती है। इसके पास 11 एयरक्राफ्ट कैरियर (10 निमिट्ज क्लास और 1 फोर्ड क्लास) हैं, जो परमाणु ऊर्जा से चलने वाले हैं। कुल 232 युद्धपोतों में 68 सबमरीन, 76 डेस्ट्रॉयर और 34 एम्फीबियस जहाज हैं। अमेरिका के पास फ्रिगेट नहीं हैं, लेकिन अत्याधुनिक डेस्ट्रॉयर इसकी ताकत हैं।

2. चीन

चीन के पास 405 सक्रिय युद्धपोत हैं। इसमें 3 एयरक्राफ्ट कैरियर, 73 सबमरीन (18 परमाणु क्षमता से लैस), 47 डेस्ट्रॉयर और 127 कोस्टल पेट्रोल जहाज हैं। आधुनिक तकनीक की कुछ कमी के बावजूद, चीन तेजी से अपने नौसैनिक बेड़े को उन्नत कर रहा है।

3. रूस

रूस की ताकत उसकी सबमरीन और तेज रफ्तार कोरवेट्स में है। इसके पास 283 जहाज हैं, जिनमें 83 कोरवेट, 58 सबमरीन और 1 एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल है। रूस अपने घरेलू समुद्री सुरक्षा पर ज्यादा फोकस करता है।

4. इंडोनेशिया

दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह इंडोनेशिया के पास 245 युद्धपोत हैं। इनमें 168 कोस्टल गश्ती जहाजों की भूमिका अहम है। देश के पास 4 सबमरीन और 25 कोरवेट हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *