उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और आगरा में रहने वाले लोगों के लिए एक गुड न्यूज है। आगरा से अब बेंगलुरु-अहमदाबाद के लिए हफ्ते के सातों दिन फ्लाइट्स मिलेंगी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से शनिवार से चेन्नई और रविवार को जम्मू के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रहा है।

अभी आगरा से बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन और अहमदाबाद के लिए 6 दिन चलती है। इंडयो एयरलाइंस ने आगरा-हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट पहले की तरह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके साथ ही आगरा से मुंबई-हैदराबाद की उड़ानों का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा।

ये होगी हिंडन से जम्मू की फ्लाइट की टाइमिंग

वहीं, दूसरी ओर हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि जम्मू की फ्लाइट 22 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन शनिवार को फ्लाइट नहीं है। इससे यह उड़ान अब रविवार से शुरू होगी। वहीं शनिवार सुबह 5:25 बजे चेन्नई से एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे आएगी्। यह फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगी जो चेन्नई एयरपोर्ट पर दोपहर 12:30 पर लैंड करेगी। हिंडन से चेन्नई तक का किराया 5 से 12 हजार तक के बीच है।

एअर इंडिया एक्स्प्रेस की ओर से जारी सारणी के मुताबिक, हिंडन से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 9:45 उड़ान भरेगी जो जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी। जम्मू से फ्लाइट दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी जो हिंडन पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। इस फ्लाइट के चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही 180 सीटर विमान जम्मू के लिए रविवार 23 मार्च से उड़ान भरेगा। जम्मू से कटरा की दूरी महज एक घंटे की है। 1 मार्च से ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से गोवा, कोलकाता, बंगलूरू और फिर मुंबई के लिए कई फ्लाइट शुरू की गई हैं।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *