योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपनी ही पुलिस से नाराज हो गए हैं। थाने पर प्रदर्शन और घेराव करने का ऐलान करते हुए पुलिस अधिकारियों को आज शाम तक का अल्टीमेटम दे दिया है। मंत्री के प्रदर्शन की जानकारी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मामला सुभासपा के एक पदाधिकारी की पिटाई और दुर्व्यवहार का है। राजभर ने ऐलान किया है कि पुलिस वालों पर एक्शन के लिए सात मार्च को बांसडीह थाने के बाहर प्रदर्शन और घेराव का नेतृत्व करेंगे।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता अरुण राजभर ने बुधवार को रसड़ा में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा और कांस्टेबल शैलेश ने मंगलवार को पार्टी के बांसडीह क्षेत्र प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार किया। अरुण के अनुसार उनके पिता और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पुलिस को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बुधवार शाम तक की मोहलत दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *