भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच शादी पक्की हो चुकी है। आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तैयारी शुरू हो गई है। प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा से विधायक हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए प्रिया सरोज के पिता ने रिंकू और प्रिया के रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की।

Rinku Singh Priya Saroj Net Worth: प्रिया सरोज संग रिंकू सिंह लेंगे सात  फेरे, जानिए दोनों की नेटवर्थ, क्रिकेटर की सैलरी 24 गुना बढ़ी! - Cricketer Rinku  Singh and SP MP Priya

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दिल्ली में एक मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोस्ती से बात प्यार तक पहुंची। दोनों आपस में शादी के लिए सहमत थे लेकिन चाहते थे कि दोनों के परिवार वाले चाहेंगे तो विवाह के बंधन में बंधेंगे। बच्चों की इच्छा पर गुरुवार को रिंकू सिंह के पिता से उनकी मुलाकात हुई। उनसे कहा गया कि दोनों बच्चे शादी के लिए सहमत हैं। हम लोगों को भी बात को आगे बढ़ाना चाहिए। इस पर वह भी सहमत थे।

कब होगी रिंकू और प्रिया की सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया की सगाई की तारीख के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी टी-20 और आईपीएल होने जा रहा है। फरवरी में संसद का भी सत्र होने जा रहा है। ऐसे में दोनों बच्चे बिजी रहेंगे। दोनों की सुविधाओं को देखते हुए सगाई की तारीख तय की जाएगी। हालांकि यह भी जोड़ा कि टी-20 और आईपीएल के बीच हम लोग तारीख तय करने के लिए बात करेंगे। आईपीएल के बाद किसी तारीख पर सगाई होगी।

शादी की तारीख पर कहा कि अभी तो पहली बार दोनों बच्चों के परिवार वाले मिले हैं। सारी बातें बैलेंस में है। बाद में बैठक करके शादी की तारीख भी तय की जाएगी। तूफानी सरोज ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह बतौर क्रिकेटर ही नहीं बतौर इंसाफ भी बहुत अच्छे हैं। उनके अंदर इंसानियत है। वह लोग बहुत गरीबी से उठे हैं। पूरा परिवार बहुत अच्छा है।

किसने प्रपोज किया

तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों एक साल से बातचीत कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि बहुत लंबे समय से दोनों की दोस्ती थी। प्रिया दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं और रिंकू क्रिकेट खेल रहे थे। शादी के लिए किसने प्रपोज किया? इस सवाल पर कहा कि यह तो उन दोनों से ही पूछना चाहिए। दोनों एक साल से एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। किसने और कब पहल की, किसने प्रपोज किया यह तो वही दोनों बता सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *