Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और NASA के अभियान पर अंतरिक्ष में गईं सुनीता विलियम्स ने आज (गुरुवार, 16 जनवरी को) फिर कमाल किया है। उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर स्पेसवॉक (चहलकदमी) की है। यह विलियम्स के लिए आठवां स्पेसवॉक था, जो पहले भी अंतरिक्ष स्टेशन पर रह चुकी हैं। नासा के मुताबिक ऐसा उन्होंने 12 साल बाद किया है। सुनीता विलियम्स के साथ दूसरे अंतरिक्ष यात्री निक हेग भी थे।

नासा कई दिनों से इस स्पेसवॉक की तैयारी कर रहा था और उसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। नासा ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के चहलकदमी का वीडियो साझा किया है और कहा है कि हमारे दो अंतरिक्ष यात्री निक हेग और सुनी विलियम्स, हमारे NICER (न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत सहित स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए स्पेस स्टेशन से बाहर निकले हैं। सोशल मीडिया एक्स पर नासा ने इस स्पेस वॉक का लाइव प्रसारण भी किया है।

दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने सात महीने बाद भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे के करीब पहली बार चहलकदमी की है। सात महीने पहले दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे। इस स्पेस स्टेशन की कमांडर सुनीता विलियम्स को निक हेग के साथ स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर कुछ मरम्मत के काम निपटाने थे। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से तब बाहर आए, जब पृथ्वी की कक्षा में स्थित यह प्रयोगशाला तुर्कमेनिस्तान से 260 मील (420 किलोमीटर) ऊपर चक्कर लगा रहा था। उस दौरान सुनीता विलियम्स ने रेडियो पर कहा, “मैं बाहर आ रही हूं।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *