दीपिका पादुकोण के साथ-साथ उनके फैंस को भी बहुत शानदार सरप्राइज मिला। द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी’ का दीवानी मस्तानी गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर किया।

Deepika Padukone Dancing to Deewani Mastani Gets Featured on Oscars page- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंस से लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुकी हैं। साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी’ का दीवानी मस्तानी गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर कर फिल्म के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के गाने ने रचा इतिहास

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को 2024 में 9 साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच अब द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज इस फिल्म के मोस्ट पॉपुलर गाने दीवानी मस्तानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण का डांस देखने को मिल रहा है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई… गाने ने 9 साल पूरे होने के पहले एक नया इतिहास रच दिया है।

दीपिका पादुकोण के गाने दीवानी मस्तानी की धूम

द एकेडमी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड अभिनेत्री के दीपिका पादुकोण फेमस गाने ‘दीवानी मस्तानी’ का वीडियो अपने पेज पर साझा करते हुए लिखा, श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है। वहीं ‘दीवानी मस्तानी’ फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जल्दी ही पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है। दीपिका पादुकोण के पति के अलावा उनके फैंस ने भी रिएक्ट करते हुए ऑस्कर को धन्यवाद दिया।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

पिछले साल, दीपिका पादुकोण ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विनर गाने ‘नाटू नाटू’ को पेश किया था। बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट कि तो हाल ही में वह फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के सात पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आईं। वहीं दीपिका पादुकोण ’77वें बाफ्टा अवॉर्ड्स’ में डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट संग स्टेज शेयर करते नजर आने वाली हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *