PBKS vs DC Live score IPL 2024 updates : पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला शनिवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। 17वें सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जोकि पहली बार आईपीएल की मेजबानी करेगा। पिछले सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में 14 मुकाबले में से 6 जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच में से 5 जीते और नौ में टीम को हार मिली थी। पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन करते हुए नजर आएंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जो करीब 14 महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में बाल बाल बचे पंत ने क्रिकेट के लिए अपने जुनून के दम पर समय से पहले रिकवरी कर ली है।
