Cricket India News

रोहित शर्मा टॉप पर, संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर; जानें भारतीय ओपनर्स की रैंकिंग

रोहित शर्मा टॉप पर, संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर; जानें भारतीय ओपनर्स की रैंकिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20आई सीरीज का तीसरा मैच 26 अक्टूबर यानी सोमवार को खेला जाएगा। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अभी लय में हैं और कीवी टीम के खिलाफ जोरदार पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं, लेकिन तीसरे मैच से पहले अगर बात टी20आई में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इसमें संजू सैमसन फिलहाल टॉप-2 से बाहर हैं जबकि अभिषेक भी लिस्ट में इस स्थान पर हैं।रोहित शर्मा टॉप पर, संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर; जानें भारतीय ओपनर्स की रैंकिंग

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 124 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 65 पारियों में 145 छक्के लगाए हैं। इस सूची में संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 42 पारियों में टी20आई में बतौर ओपनर कुल 86 छक्के जड़े हैं।

इस लिस्ट में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 54 पारियों में 84 छक्के जड़े हैं तो वहीं शिखर धवन 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने बतौर ओपनर टी20आई में 66 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 22 पारियों में अब तक कुल 38 छक्के लगाए हैं तो वहीं इशान किशन भी इस सूची में शामिल हैं और वो 7वें स्थान पर हैं। इशान किशन ने बतौर ओपनर टी20आई में अब तक 32 पारियों में 37 छक्के जड़े हैं जबकि शुभमन गिल 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने 36 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं।SENA देशों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *