झांसी! गरौठा आगामी लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा रामवीर सिंह के नेतृत्व में गरौठा सर्किल के थाना ककरवई अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पुलिस एवं भारतीय तिब्बत सीमा बल के जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस बल ने मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से अपने मत का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कीचुनाव के दौरान गड़बड़ी एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान पुलिस एवं भारतीय तिब्बत सीमा बल के संयुक्त जवानों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मतदान केंद्र ग्राम डुमरई, हीरानगर, कचीर, सिया, कैरोखर, बरगांय खंगार आदि ग्रामों में पैदल फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ककरवई कौशल किशोर मिश्रा, उप निरीक्षक बाबूराम, उप निरीक्षक हरनाम सिंह,उप निरीक्षक जानकी प्रसाद, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सहित समस्त पुलिस स्टाफ एवं भारतीय तिब्बत सीमा बल के बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।
