झांसी! शासन निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,झांसी द्वारा महिला सम्मान समारोह-2024 अंतर्गत संस्था महिला सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहभागिता पूर्ण सामाजिक संस्था नव प्रभात की महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा विगत अनेक वर्षों से संचालित महिला हेल्प लाइन के वरिष्ठ प्रतिनिधि सदस्यों में संस्था महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपम अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक सुश्री डा. नीति शास्त्री, अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने उ.प्र शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन झांसी सभागार में सीओ (सदर) स्नेहा तिवारी की मुख्य अध्यक्षता में आयोजित सामाजिक महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह 8th मार्च- 2024 पर आयोजित कार्यक्रम में समर्थन युक्त सहभागिता की एवम उ.प्र शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न चरणों के अन्तर्गत आत्मनिर्भर नारी, स्वाबलंबी नारी संग सशक्त नारी परिवेश स्थापित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री महोदय उ. प्र सरकार के दिव्य स्वप्न को साकार करने की श्रृंखला में सामाजिक पहल के अन्तर्गत सभी आयु वर्गो की मासूम बेटियों,किशोरियों,महिलाओं, प्रौढ़ महिलाओं से आत्मनिर्भर नारी, स्वाबलंबी नारी संग सशक्त नारी शक्ति स्वरूपा बनने का आह्वान करते हुए जीवन में जटिल परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्वयं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ सामान्य जीवनचर्या में नारी अस्मिता से किसी भी अपराध के प्रति “”अपनी चुप्पी तोड़ो संग सुरक्षा से नाता जोड़ो”” जन जाग्रति अभियान मिशन शक्ति – 2024 के व्यापक प्रचार प्रसार व सदुपयोग में स्वयं के साथ साथ जन जन के हृदय पटल पर संकल्प उदघोष स्पंदित करने में सहयोग व योगदान देने का आह्वान किया

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *