जनपद के 41 परीक्षा केदो पर 17821 परीक्षार्थी देंगे RO/ARO की परीक्षा

झांसी! जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के तैयारी व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य सभी संबंधितों के साथ बैठक आहुत की गई समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०)-2023 का आयोजन जनपद के कुल 41 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक व अपरान्ह 02:30 बजे से 03:30 बजे तक) सम्पन्न होनी है। RO/ARO परीक्षा हेतु जनपद के 41 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17821 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति रहेगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने निर्देश दिए के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए ताकि परीक्षा देने हेतु आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने के लिए उचित मार्गदर्शन किया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग को भी निर्देशित किया की परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में समस्या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या न हो उसके लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के समन्वय परवेक्षक श्री हरबीर सिंह ने निर्देश दिए कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2024 (रविवार) को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए कोषागार प्रातः 05:30 बजे एवं दूसरी पाली हेतु 10:30 बजे उपस्थित होंगे तथा गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारम्भ होने से 01:30 घण्टे पहले परीक्षा सामग्री अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य/ केन्द्र व्यवस्थापक को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *