प्रयागराज। जे. पी. पब्लिक स्कूल, शांतिपुरम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती सुमन द्विवेदी ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकास रंजन एवं अनुराधा जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद द्विवेदी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि नीरज द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और आजादी के वास्तविक मायनों को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिव्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विनोद द्विवेदी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *