भारतीय रेलवे ने देश भर के सभी सरकारी बैंको की तीन दिनों की हड़ताल को देखते हुए अपना इंतजाम पुख्ता कर लिया है। रेलवे अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को तय तिथि से पहले वेतन दे देगा।

देश भर के सभी सरकारी बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल मुख्यालयों को गुरुवार तक वेतन बनाने और उसे पास करने का आदेश दिया है। इससे सभी रेल कर्मियों की सैलरी 26 या 27 तक उनके खातों में आ जाएगी। इससे पहले इनको हर महीने की एक या दो तारीख को तनख्वाह मिलती थी।

रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक होगी। इसे देखते हुए गुरुवार तक सभी बिलिंग क्लर्क रेलकर्मियों और अधिकारियों के वेतन तैयार कर उसे वित्त अनुभाग को स्वीकृति के लिए भेज देंगे। वित्त अनुभाग गुरुवार को ही वेतन बिल पास करके बैंकों को भेज देंगे। जिससे शुक्रवार तक वेतन रेलकर्मियों के खाते में आ जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *