व्यापार मंडल साहिबाबाद, साहिबाबाद द्वारा आज 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वज फहराने का आयोजन प्रवीण भाटी अध्यक्ष व्यापार मंडल साहिबाबाद विधान सभा की अध्यक्षता में रखा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटी, अशोक गुप्ता, आटे वाले वरिष्ठ व्यापारी श्री राम निवास गर्ग और भारत विकास परिषद् साहिबाबाद शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल साहिबाबाद द्वारा उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश जादौन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड 83 पार्षद श्रीमती कविता प्रवीण भाटी ने समस्त क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

अशोक गुप्ता जी (आटे वाले)द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एक कविता भी प्रस्तुत की गई और अशोक जी (आटे वाले) ने अपने ओजस्वी वक्तव्य के द्वारा मां, माटी, और मातृभूमि की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को भी नमन किया और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस की सबको बधाई दी। वहीं अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर मिठाईयां और फल वितरित किए। व्यापार मंडल की तरफ से, हरिओम कसाना बाबू तेजपात जी फूल सिंह चेयरमैन, अनिल जुल्का, अनिरुद्ध अग्रवाल, भारत त्यागी, ब्रिज भूषण गुप्ता, दीपक गर्ग, राजिंद्र महाजन, , आशीष भारद्वाज, कपिल मल्होत्रा, बी डी शर्मा,,राजीव,पिंटू, कुलदीप कसाना, नितिन जैन,सुशील शर्मा, सुनील शर्मा,करतार सिंह,जितेंद्र त्यागी, मास्टर हरस्वरूप सिंघल, प्रवीण शर्मा, श्रीनाथ सिंह राजीव निझावन, विनोद निझावन, अशोक पुजानी राजपाल कोशिक मनोज शर्मा अनिल शर्मा विकास चुग विकास गोयल विपुल ,राजीव भसीन, आदि के अतिरिक्त अनेकों लोग उपस्थित दर्ज कर अपने राष्ट्रीय दायित्व का निर्माण किया।
प्रवीन भाटी

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *