झांसी! परीक्षा का आयोजन परीक्षार्थियों में उत्साह के संचार हेतु होना चाहिए, परीक्षार्थियों को कभी भी परीक्षा से डरना नहीं चाहिए डॉ सुश्री सोनू राय कुछ इन्ही भावनाओं एवं देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत के निर्माण जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा को उत्सव के रूप में लें न कि बोझ के रूप में, के साथ आज दिनांक 23.01.2024 को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय दतिया में परीक्षा पे चर्चा 7.0, 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
प्रतियोगिता में दतिया जिले के शासकीय एवं गैर शासकीय विद्यालयों से चयनित 100 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय निकाल कर उसकी जगह उत्साह का संचार करना रहा।
आयोजन में मुख्य अतिथि श्री रूपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर, दतिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुश्री सोनू राय प्राचार्य पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय दतिया के द्वारा की गई।चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के Fine Arts विभाग से डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. अंकिता शर्मा, एवं डॉ. संतोष कुमार उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के अनुसार प्रथम स्थान कु. साक्षी राजपूत, कक्षा – नौवीं पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, दतिया, द्वितीय स्थान कु. मानिया अली खान कक्षा – ग्यारहवीं भारतीय विद्या पीठ, दतिया, तृतीय स्थान कु. नीतिका कुशवाह कक्षा – ग्यारहवीं जवाहर नवोदय विद्यालय, बीकर को प्राप्त हुआ,चतुर्थ स्थान श्वेता सोनी रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल दतिया एवं पांचवा स्थान विधि गुप्ता केंद्रीय विद्यालय डबरा को प्राप्त हुआ कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री हिमांशु शर्मा एवं सुश्री कोमल के द्वारा किया गया
