पाकिस्तान में पांच महीने बिताने के बाद भारत लौटी अंजू उर्फ फातिमा को लेकर पहले पति अरविंद ने बड़ी बात कही है। अरविंद बच्चों के भविष्य की खातिर अंजू को एक बार फिर अपना सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि बच्चे अंजू को स्वीकार करते हैं तो वह भी अपना सकते हैं। अरविंद और अंजू के बीच फोन पर बातचीत भी हुई है। अंजू ने बच्चों से भी फोन पर बात की है।

अरविंद ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में अंजू के लिए कुछ नरमी दिखाते हुए बात की। इससे पहले अंजू के पाकिस्तान से लौटने के बाद वह नाम सुनते ही भड़क गए थे। अरविंद ने उसी यूट्यूबर से बात की है जिसने अंजू का भी इंटरव्यू किया है। अरविंद ने स्वीकार किया कि उनकी अंजू से बात हुई है। अरविंद ने कहा, ‘हां, उसके आने के बाद मेरी बात हुई है। उसने बताया कि भारत आने के बाद आईबी ने पूछताछ की और फिर छोड़ दिया।’ हालांकि, अरविंद ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि अंजू अभी कहां है।

अंजू को अपनाने पर क्या कहा? 
अरविंद ने अंजू के खिलाफ भिवाड़ी के थाने में दर्ज कराए मुकदमे को लेकर भी नरमी के संकेत दिए। अरविंद ने कहा कि अंजू से बातचीत के बाद वह इस पर कुछ फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे चाहेंगे तो वह केस को भी वापस ले सकते हैं। अरविंद ने अंजू को दोबारा अपनाने पर कहा, ‘अभी अपनाने की बात नहीं है। पहले बच्चे राजी हो जाएं। वह आपस की बात है। यदि बच्चे कहेंगे तो अपना सकते हैं, वह नहीं कहेंगे तो बात ही अलग है।’ अरविंद ने कहा कि उनकी कोई इच्छा नहीं है। सबकुछ बच्चों पर निर्भर करता है क्योंकि उनका भविष्य देखना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *