सभी क्षेत्रवासियों से सादर आवाहन
कल दिनाँक 27 नवंबर दिन शुक्रवार से इटौंजा में सीतापुर रोड माल रोड अंडर पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें
प्रिय माताओं, बहनों, छात्राओं, किसान बंधुओं, व्यापारियों, नौजवान साथियों एवं सभी सामाजिक संस्थाओं,
सादर प्रणाम।

आप सभी जानते हैं कि इटौंजा और बीकेटी में रोज-रोज के जाम ने हमारी जिंदगी को नरक बना दिया है। सुबह घर से निकलो तो जाम, शाम को लौटो तो जाम। बच्चा स्कूल नहीं पहुंच पाता, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाता, किसान मंडी नहीं पहुंच पाता, बहन-बेटी रास्ते में परेशान होती है।
रोज-रोज जाम में फंसने से अच्छा है कि हम लोग एक दिन अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन तक अपनी बात संवैधानिक रूप से पहुंचा दें।
इसीलिए कल से इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो रहा है।
यह मांग नई नहीं है –
इस मांग को लेकर 26 अगस्त 2022 से ही अनिश्चितकालीन धरना किया जा चुका है। उस समय भी तमाम साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ था। तमाम समाचार पत्रों में यह समस्या प्रकाशित हुई थी। लेकिन आज तक स्थाई समाधान नहीं हुआ।
अब फिर से हम सबको एक होना होगा।
यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या एक पार्टी का नहीं है, यह हम सबका आंदोलन है।
– माताओं-बहनों से निवेदन है – अपने बच्चों के भविष्य के लिए आइए
– छात्र-छात्राओं से निवेदन है – अपने समय और पढ़ाई के लिए आइए
– किसान बंधुओं से निवेदन है – अपनी फसल और मंडी के लिए आइए
– व्यापारियों से निवेदन है – अपनी दुकानदारी के लिए आइए
– सभी सामाजिक संस्थाओं से निवेदन है – समाज की सेवा के लिए आइए
आपका एक दिन का साथ, इटौंजा को हमेशा के लिए जाम से मुक्ति दिला सकता है।
आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, कानूनी व संवैधानिक तरीके से होगा। संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
अतः आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि कृपया समय निकालकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।
आंदोलन का स्थान – इटौंजा, सीतापुर रोड, माल रोड
समय – सुबह 10:00 बजे
दिनांक – कल, 27-11-2026 से
सभी सभासद गण, सभी जनप्रतिनिधि, सभी लोक सेवक, सभी राजनीतिक दल – सादर आमंत्रित हैं सभी।
आइए, सब मिलकर इटौंजा को जाम मुक्त कराएं।
आपका अपना –
सोशल एक्टिविस्ट आंदोलित क्रांतिकारी दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज
बीकेटी विधानसभा, लखनऊ