निर्मांजलि: द चंडीगढ़ ऑफ माचे नोवित्स्की’ का IFFI 2026 में विश्व प्रीमियर
नई दिल्ली |
निर्देशक सूरज कुमार और निर्माता डॉ. गरिमा सिंह की 36.26 मिनट की डॉक्यूमेंट्री निर्मांजलि: द चंडीगढ़ ऑफ माचे नोवित्स्की को 57वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2026) के ‘बेस्ट ऑफ इंडियन पैनोरमा’ खंड में विश्व प्रीमियर के लिए चुना गया है। इस फिल्म को पोलिश इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली का सहयोग प्राप्त है| जॉनसन्स –सूरज फिल्म्स इंटरनेशनल और पोलिश इंस्टिट्यूट ( पोलैंड दूतावास , दिल्ली ) दोनों संस्थान ने मिलकर इसका निर्माण किया है |

यह फिल्म चंडीगढ़ की शुरुआती परिकल्पना और पोलिश वास्तुकार माचे नोवित्स्की से जुड़े पत्ती के आकार के मास्टर प्लान को फिर से देखती है। फिल्म बताती है कि इस योजना ने स्थल की प्राकृतिक बनावट को ध्यान में रखते हुए लोगों, प्रकृति और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा शहर कल्पित किया था। यह आज के चंडीगढ़ में उस सोच की छाप तलाशती है। सेक्टर 7 और 8 की योजना और स्वरूप को फिल्म माचे नोवित्स्की के विचारों से प्रभावित पियरे जोनरे के योगदान के प्रति एक श्रद्धांजलि के रूप में देखती है।
आवास, बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, शैक्षणिक परिसर, पार्क और उद्यान—इन सभी के संदर्भ में डॉक्यूमेंट्री नोविकी की प्रस्तावित योजना और बाद में विकसित हुए शहर के बीच संबंधों को समझती है। फिल्म यह भी दिखाती है कि हाई कोर्ट, सचिवालय, विधानसभा भवन और सुखना झील जैसे प्रमुख स्थलों को शुरुआती योजना में कहाँ स्थान दिया गया था और आज के चंडीगढ़ में उन विचारों की निरंतरता किस रूप में दिखाई देती है।
फिल्म में विक्टर बनर्जी, प्रो. संगीता बग्गा, प्रो. राजीव लोचन, अमित गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता और एस. डी. शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों के विचार शामिल हैं।
निर्देशक सूरज कुमार ने कहा: “मैं चंडीगढ़ को आकार देने वाले शुरुआती विचारों और माचे नोवित्स्की की मानवीय दृष्टि को सामने लाना चाहता था। यह फिल्म दर्शकों को शहर को नए नज़रिए से देखने और उसके वर्तमान स्वरूप में उस मूल कल्पना की छाप पहचानने का अवसर देती है। मुझे उम्मीद है कि यह लोगों को शहर की सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों के पीछे की कहानी जानने के लिए भी प्रेरित करेगी। मेरे लिए यह कहानी उन विचारों और लोगों को याद करने का एक माध्यम है, जिनका योगदान आज भी चंडीगढ़ को आकार दे रहा है।”
निर्माता डॉ. गरिमा सिंह ने कहा: “57th IFFI में निर्मांजलि का विश्व प्रीमियर होना हमारे लिए प्रसन्नता बड़े सम्मान की बात है। यह फिल्म वास्तुकला के इतिहास, लोगों की स्मृतियों और आज के जीवंत शहर को एक साथ लाती है और दर्शकों को चंडीगढ़ की कहानी के एक महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराती है।”
फिल्म परिचय: निर्मांजलि: द चंडीगढ़ ऑफ माचे नोवित्स्की 36.26 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है। इसका निर्देशन सूरज कुमार और निर्माण डॉ. गरिमा सिंह ने किया है।
निर्मांजलि: द चंडीगढ़ ऑफ माचे नोवित्स्की’ का IFFI 2026 में विश्व प्रीमियर
नई दिल्ली | तत्काल प्रकाशनार्थ