सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा
यातायात माह – नवम्बर 2026
दिनांक: 15 नवम्बर 2026
यातायात माह नवम्बर-2026: पुलिसकर्मियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं CPR प्रशिक्षण, हूटर/सायरन का दुरुपयोग करने वालों सहित 1402 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक, यातायात, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें कमी लाने के उद्देश्य से नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री पीयूष मोर्डिया (IPS), अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था/यातायात), पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (तृतीय), कमिश्नरेट प्रयागराज के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
निरीक्षक श्री पवन कुमार पाण्डेय द्वारा दैनिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं CPR का प्रशिक्षण दिलाया गया। साथ ही वाहनों पर फ्लोरोसेंट रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान टेम्पो, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए चौराहे से कम से कम 50 मीटर दूर वाहन खड़ा कर सवारी उतारने एवं बैठाने के निर्देश दिए गए। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा हूटर/सायरन का अनधिकृत प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। थाना पुलिस, जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों एवं चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाकर पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान पूरे कमिश्नरेट प्रयागराज क्षेत्र में हूटर/सायरन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1402 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात माह के अंतर्गत यह अभियान दिनांक 30 नवम्बर 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में दिनांक 16.11.2026 को प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं चालान की कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अनधिकृत हूटर/सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें तथा सुरक्षित वाहन संचालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।