यूपी में आईएएस के बाद रविवार को 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। तबादला सूची में विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन समेत अन्य विभागों में तैनात पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इससे पहले दो बार में 42 अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया था। चुनाव आयोग ने एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। उसी के तहत कार्यवाही तेज हो गई है।
पीसीएस अधिकारी अमरपाल सिंह को अपर आयुक्त सहारनपुर, विवेक कुमार मिश्रा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण, सुशील प्रताप सिंह को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है। डॉ वेद प्रकाश मिश्रा को एडीएम हापुड़, बृजेश कुमार सिंह को ओएसडी नोएडा, पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम, आलोक कुमार वर्मा को सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण और विनय कुमार सिंह-2 को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।