Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी

दुनियाभर का सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix बड़ी छंटनी करने जा रहा है. जिसमें करीब एक हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है. कंपनी ने फैसला किया है कि वो अपने 6% स्टाफ की छंटनी करेगा.

IT कंपनीज में छंटनियों का दौर पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है. इस छटंनी वाली लिस्ट में अब  दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का नाम भी जुड़ गया है. जी हां! नेटफ्लिक्स ने कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा फैसला लिया है. कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 6% की कटौती करने जा रही है. इससे लगभग एक हजार कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. ये साल 2022 के बाद कंपनी में छंटनी का सबसे बड़ा दौर है.

कंपनी के मुताबिक, छंटनी का सबसे ज्यादा असर प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, कानूनी मामलों और HR डिपार्टमेंट पर पड़ेगा. नेटफ्लिक्स कंपनी में पिछले साल के आखिर तक करीब 16 हजार कर्मचारी थे.

कर्मचारियों को दी गई सूचना
Variety के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए छंटनी का फैसला लेना आसान नहीं है. कंपनी नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को इस बदलाव के दौरान सपोर्ट करेगी.

कंपनी के दोनों अधिकारियों ने ये भी बताया कि नेटफ्लिक्स का कारोबार मजबूत है और कंपनी इस साल के लिए फिक्स टारगेट हासिल करने की दिशा में आगे काम कर रही है. कंपनी उन सेक्टर्स में भी निवेश जारी रखेगी, जहां से कारोबार बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

क्यों किया गया छंटनी का फैसला?
नेटफ्लिक्स को यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है. इन प्लेटफॉर्म पर काफी कंटेंट मुफ्त में मिल जाता है, जिससे दर्शकों का समय बंट रहा है. इससे नेटफ्लिक्स के लिए दर्शकों को अपने प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना चुनौती बन गया है. कंपनी अब सिर्फ सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती. इसके लिए वो एड, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

पहले भी हो चुकी है छंटनी
बता दें कि नेटफ्लिक्स ने इससे पहले साल 2022 में भी करीब 450 कर्मचारियों की छंटनी की थी. इस बार की कटौती उस समय के बाद की सबसे बड़ी छंटनी है. कंपनी के इस फैसले से ग्लोबल टेक और एंटरटेनमेंट सेक्टर में नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *