सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट

आज भारत में सोने की कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमत 2,08,340 रुपये प्रति किलोग्राम है. कल बुधवार को आई तेज गिरावट के बाद COMEX पर गोल्ड ने 1.17% की शानदार रिकवरी की है.

सोने की कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं. आज भी इसमें 2,420 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. आज गुरुवार 15 अक्टूबर को देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि कल कीमत 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस हिसाब से सोने का भाव आज फिर से गिरा है. Bullion.co.in के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 2,218 रुपये की कमी आई है. आज इसकी कीमत 1,33,916 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, कल कीमत 1,36,134 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सिल्वर 925 स्टर्लिंग की कीमत ₹1,92,715 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. लंबे समय से लगातार चली आ रही तेजी के बाद आज पहली दफा सिल्वर 925 स्टर्लिंग की कीमत 2,00,000 रुपसे के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आई है. चांदी की कीमतों में यह सुधार बुधवार को वैश्विक बाजारों में हुई बिकवाली और घरेलू बाजार में मुनाफावसूली का नतीजा है.

क्यों सस्ता हो रहा सोना?

सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के लिए मजबूत डॉलर जिम्मेदार है. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 18 महीने के अपने सबसे हाई लेवल (लगभग 102.57-102.73) पर पहुंच गया है. डॉलर के मजबूत होने पर रुपया, यूरो जैसी करेंसीज का इस्तेमाल करने वाले खरीदारों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो जाता है क्योंकि डॉलर में ही इसका भुगतान किया है. ऐसे में वैश्विक बाजारों में सोने की मांग कम होने लगी है, जिससे इसके भाव नीचे गिर जाते हैं.

साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती की धीमी उम्मीद भी इसके लिए जिम्मेदार है. अमेरिका में महंगाई इस वक्त काफी बढ़ी हुई है. इसे काबू में लाने के लिए फेड रिजर्व को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ सकती है. ब्याज दरें बढ़ने की स्थिति में निवेशक सोने जैसी गैर ब्याज वाली संपत्तियों से अपना पैसा निकालकर अमेरिकी सरकारी बॉन्ड्समें ट्रांसफर करने लगते हैं. इससे सोने की मांग कम हो जाती हैं, जिससे कीमतें गिरने लगती हैं.

शहरवार चेक करें 24 कैरेटसोने की कीमत

दिल्ली- 1,45,580 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,45,830 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम
बैंगलुरु- 1,45,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की देखें कीमत

दिल्ली- 1,33,448 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई-1,33,678 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,33,494 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,34,063 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद-1,33,888 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,33,778 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदीकी भी चेक करें कीमत

दिल्ली- 2,07,600 रुपये प्रति किलो
मुंबई- 2,07,960 रुपये प्रति किलो
कोलकाता- 2,07,680 रुपये प्रति किलो
चेन्नई- 2,08,560 रुपये प्रति किलो
हैदराबाद- 2,08,290 रुपये प्रति किलो
बेंगलुरु- 2,08,120 रुपये प्रति किलो

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *