उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान हुए जोरदार हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया है। सदन की कार्यवाही के दौरान हुए घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को विधानसभा में एक रोल मॉडल के रूप में देखा जाता था, उन्हीं ने सदन में हंगामा खड़ा किया।

सतीश महाना ने बताया कि सदस्यों को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हंगामा जारी रहा। उन्होंने सदन के बाहर इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताते हुए उसे बेहद निंदनीय और अमर्यादित करार दिया।

उन्होंने कहा कि सदन के नेता का सम्मान होना चाहिए। सहमति-असहमति लोकतंत्र का अंग है। लेकिन सदन के सदस्य का सम्मान हो। कल की घटना को लेकर मुझे दुख हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *