
गोमती नदी की सरकारी जमीन पर खुलेआम चल रहा व्यावसायिक इस्तेमाल प्रशासन मौन
लखनऊ।
लखनऊ की जीवनरेखा गोमती नदी की सरकारी जमीन पर 15 साल से चला आ रहा कब्जा अब प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गोमती बचाओ जीवन बचाओ अभियान के अध्यक्ष दीपक शुक्ला ‘तिरंगा महाराज’ ने 31 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर नीलांश वाटर पार्क और उससे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों की ED और CBI से जांच कराकर कुर्क करने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि नदी पर कब्जा कर माफियाओं ने सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है।

कोर्ट, प्रशासन सबने माना कब्जा, फिर भी यथावत
दीपक शुक्ला ने पत्र में लिखा है कि वे पिछले 12 वर्षों से गोमती नदी के संरक्षण और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में संघर्ष कर रहे हैं। इटौंजा थाना क्षेत्र में गोमती नदी पर बने नीलांश वाटर पार्क द्वारा वर्ष 2012 से नदी और तालाब की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा किया गया है।माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के आदेश पर 07.03.2024 को हुई संयुक्त सर्वे रिपोर्ट में ग्राम टिकरी कलां के गाटा संख्या 186, 193, 243 तथा 1022 अन्य गाटों पर नदी/तालाब की भूमि पर कब्जे की पुष्टि हुई है। तहसीलदार मलिहाबाद द्वारा यूपी राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत बेदखली आदेश पारित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी लखनऊ ने भी माननीय न्यायालय में एफिडेविट दाखिल कर अतिक्रमण स्वीकार किया है। इसके बावजूद 15.05.2026 की सुनवाई में माननीय न्यायालय द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद भी कब्जा यथावत बना हुआ है।
काले धन और राजनीतिक संरक्षण का आरोप
पत्र में उपलब्ध दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है कि इस भूमि घोटाले में काले धन का निवेश किया गया है और इसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसलिए जनहित में इनकी संपत्तियों की ED द्वारा PMLA के तहत और CBI द्वारा आपराधिक जांच कराना अति आवश्यक है।
तहरीर में नामदर्ज आरोपियों जिनकी जांच की मांग, सभी नाम
प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में निम्न व्यक्तियों के खिलाफ जांच की मांग की गई है:रिजवाना अंजुम* पत्नी अजहर हुसैन आब्दी – ग्राम बरगदवा, पोस्ट चामरूपुर, तहसील उतरौला, जिला बलरामपुर अमन ओहरी* पुत्र बैजनाथ ओहरी और दिव्या ओहरी पत्नी अमन ओहरी तीरथ अपार्टमेंट, न्यू हैदराबाद,लखनऊ-301सैयद अंसार हुसैन आब्दी* पुत्र स्व. सैयद जायर हुसैन आब्दी – 24, एलिया कॉलोनी, पीर बुखारा चौक, लखनऊ एवं ग्राम बरगदवा, बलरामपुर शिफात हुसैन पुत्र सैयद अंसार हुसैन आब्दी – निवासी उपरोक्त सोहिनी श्रीवास्तव* पत्नी एच.पी. श्रीवास्तव – ब्रह्मपुरी कालोनी, फैजाबाद रोड एतमाद हुसैन पुत्र शहजाद हुसैन एवं वसी उल्ला पुत्र हबीब उल्ला जामा मस्जिद, तहसीनगंज, लखनऊ ऊषा श्रीवास्तव पत्नी बी.पी. श्रीवास्तव – विपुल खंड, गोमती नगर,मदन लाल रावत पुत्र राधेलाल रावत – जेल रोड, बंगला बाजार, लखनऊ पूनम नेगी पत्नी संजीव नेगी – 16A, पटियाला हाउस, अशोक मार्ग, लखनऊ पुनीत ओहरी* पुत्र बैजनाथ ओहरी एवं रुचि ओहरी पत्नी पुनीत ओहरी – दीपक सहारा स्टेट, जानकीपुरम, लखनऊ-1/103
अन्य संलिप्तता और प्रशासन पर सवाल
पत्र में कहा गया है कि सरकारी रिपोर्ट एवं शिकायतों में नीलांश वाटर पार्क के साझेदार सतीश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव और एक दर्जन से अधिक अन्य लोगों का नाम भी प्रमुखता से आया है। जांच के दौरान इनसे जुड़े साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही इस प्रकरण में कुछ IAS/प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच अपेक्षित है, जिनके संरक्षण में इतने वर्षों से कब्जा बरकरार है।
प्रशाशन से 4 बड़ी मांगें
उपरोक्त सभी व्यक्तियों की चल-अचल संपत्तियों की ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत जांच कराई जाए। गोमती नदी घोटाले में इनकी भूमिका तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की CBI से निष्पक्ष आपराधिक जांच कराई जाए। जांच पूर्ण होने तक संदिग्ध संपत्तियों को कुर्क/सील किया जाए तथा अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए।गोमती नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से विशेष अभियान चलाया जाए।
तिरंगा महाराज ने कहा गोमती मां को न्याय दिलाकर रहेंगे’
दीपक शुक्ला ‘तिरंगा महाराज’ ने कहा कि गोमती नदी राष्ट्र की संपत्ति है। नदी पर अवैध कब्जा कर माफियाओं ने सरकार और कानून को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, “प्रशासन का बुलडोजर चलेगा भ्रष्टाचार मुक्त भारत और नमामि गंगे के संकल्प के तहत सरकार कठोर कार्रवाई करेगी और गोमती मां को न्याय मिलेगा।” जमीनों के लेन-देन और हवाला से संबंधित दस्तावेजों की प्रति, पहचान पत्र की प्रति, DM एफिडेविट/हाईकोर्ट आदेश/सर्वे रिपोर्ट की प्रति जनहित याचिका 10/2024 के आदेश, हवाला कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज साक्ष्य भेजे हैं शिकायतकर्ता दीपक शुक्ला ‘तिरंगा महाराज’, ने थाना प्रभारी इटौंजा को भी लिखित तहरीर दी हुई है देखने वाली बात होगी इन माफियाओं पर कब चलेगा बुलडोजर कितनी जल्दी पुलिस कसेगी इन माफिया पर शिकंजा
