जिसके नाम पट्टा उसे पता तक नहीं ये हैं तहसील का खेल, भू माफियाओ के सामने राजस्वकर्मी, तहसील कर्मी फेल
मथुरा
जनपद मे भूमाफियाओ का प्रभाव कम नहीं हो रहा हैं भूमाफिया अतिक्रमण करने मे तो पीछे नहीं हैं वही ग्राम समाज की कीमती जमीनो के पट्टे फर्जी तरीके से एग्रीमेंट तैयार कर क्रय विक्रय का कार्य सरे आम कर रहे हैं। वही प्रशासन के आला अधिकारियो को तमाम शिकायते प्राप्त होने के बाबजूद परिणाम केवल जाँच होने तक सीमित हैं। जनपद की ग्राम पंचायत छोटी कोसी, अडूकी, तारसी, बाद, भूडरसु,की लगभग ग्राम समाज की 90 बीघा जमीन पर फर्जी और कुटरचित दस्तावेजो को तैयार कर पट्टे के एग्रीमेंट कर दिए गए हैं। ग्राम समाज की जमीनो के फर्जी दस्तावेजो के सहारे पट्टे के एग्रीमेंट कर उसका क्रय विक्रय का कारोबार संचालित हैं। वही शिकायतकर्ता संतोष पुत्र बाबूलाल और सोनपाल पुत्र श्याम लाल निवासी तारसी ने अपने शिकायती पत्र मे नेम सिंह निवासी समसपुर पर ग्राम छोटी कोसी,तारसी,अडुकी, बाद, भूड़रसू की कीमती ग्राम समाज की तमाम खसरो की कृषि योग्य खेती की जमीन को तहसील मे राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धड़ल्ले से एग्रीमेंट कर उनको भूमाफियाओ के झोले मे डालकर सौदे बाजी की जाती हैं।जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु आख्या मांगी गईं हैं। वही ग्राम समाज की कीमती जमीनो पर सरे आम फर्जी दस्तावेज के माध्यम से पट्टे के एग्रीमेंट का खेल पर अंकुश लगाने और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की मांग हेतु ग्राम पंचायत छोटी कोसी मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व मे ग्राम समाज की जमीनो पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर हो रहे एग्रीमेंट के विरुद्ध ग्राम वासियों ने पंचायत कर भूमाफिया नेम सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी समसपुर के विरुद्ध प्रशासन के आला अफसरों से सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छोटी कोसी का कहना हैं की भूमाफिया नेम सिंह पुत्र लाल सिंह द्वारा हमारी ग्राम पंचायत की ग्राम समाज की जमीन के गाँव के तीन और पड़ोसी गाँव सैया के दो लोगो के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर पट्टा एग्रीमेंट कर उसे बेचने का कार्य संचालित हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं की तहशील कर्मियों की मिलीभगत से जिसके नाम पट्टे दर्ज कर एग्रीमेंट हो रहे हैं उन्हें सूचना तक नहीं हैं।भू माफिया नेम सिंह का एक गिरोह हैं जिसमे हमारी ग्राम पंचायत ही नहीं बल्कि आस पास के ग्राम पंचायत छोटी कोसी,तारसी,अडुकी, बाद, भूड़रसू की कीमती ग्राम समाज की सभी जमीनो को फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से बेचने का कार्य किया हैं।
वही पंचायत मे मौजूद भाजपा नेता ठा.सुल्तान सिंह ने भी भू माफिया नेम सिंह पुत्र लाल सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया की मुझे स्वयं इस भूमाफिया ने रसूलपुर मे ग्राम समाज की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पट्टे को अपने पिता के नाम तहशील के बाबू से मिली भगत से लाल पेन से दर्ज कराकर बड़े गुट के साथ मुझे भी ठगने का कार्य किया हैं जिसकी कार्यवाही गतिमान हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *