इंटरनेट मीडिया कंपनी मेटा ने बुधवार को सरकार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट की जाने वाली सामग्रियों के लिए लागू किए गए सख्त सुरक्षा उपायों का विवरण दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने की घटना के बाद यह विवरण दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मेटा ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय को सूचित किया कि प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट की गई सामग्री पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी और उनकी समीक्षा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कई स्तर पर की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने से जुड़े मामले में मेटा की टीम इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर सकती है। इस संदर्भ में प्रेट्र की ओर से मेटा को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का संचालन करती है। सरकार ने पीएम मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को थोड़ी देर के लिए हटाए जाने के मामले में मंगलवार को मेटा के एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी को तलब किया था।

पीएम ने 23 जुलाई की इस पोस्ट में युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि अमेरिका स्थित इस इंटरनेट मीडिया कंपनी ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए माफी मांगी थी। जबकि आइटी मंत्रालय ने इस स्पष्टीकरण को अपर्याप्त माना था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *