(मथुरा)(ए.के.शर्मा)
नगर आयुक्त ओजस्वी राज
मथुरा वृंदावन नगर निगम को प्रदेश की सबसे खूबसूरत निगम बनाने के संकल्प मे संकल्पित हैं।

उनका प्रयास हैं निगम पूरी तरह से डिजिटल हो जिससे सब कुछ सामने हो। वही नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संभव संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके दृष्टिगत भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जनसुनवाई की वहीं सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार और वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने जनसुनवाई की। नगर आयुक्त ने सभी शिकायत कर्ताओ की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 02 अतिक्रमण, 02 जलकल, 01 लाइट, 05 सफाई एवं 05 टैक्स से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 सिविल विभाग, 01 लाइट विभाग एवं 01 आवारा कुत्ता पकड़ने के संबंध में कुल 05 शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है। सिटी जोन में 03 शिकायत प्राप्त हुई। 02 सफाई एवं 01 टैक्स के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। वृंदावन जोन में कुल 10 शिकायत प्राप्त हुई है। जिनमें से 05 जलकल विभाग, 02 निर्माण, 01 नामांतरण एवं 02 अतिक्रमण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, सहायक नगर अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।
