गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
ब्यूरो रिपोर्ट संभल

संभल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर जनपद संभल के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे और हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
जनपद के सिसौना घाट, राजघाट, सांकरा घाट, और साधुमणि घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न घाटों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पूरा गंगा तट भक्तिमय नजर आया और दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।