थाना फरह क्षेत्र मे लाख दो लाख नहीं बल्कि केवल 5 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरह पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी सोहिल साहिल उर्फ उर्फ सोहेल और उसके भाई फारुख उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले करीब साढ़े तीन महीने से फरार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को फतिहा निवासी प्रीतम सिंह फरह कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर उधार के 5 हजार रुपए लेने गया था। इसी दौरान रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि काले उर्फ आविद सोहिल उर्फ साहिल उर्फ सोहेल फारुख उर्फ शाहरुख
सहित अन्य आरोपियों ने प्रीतम के साथ गाली गलौज की पथराव किया और धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव में आए अनमोल के हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गया। इस मामले में थाना फरह में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से इनामी आरोपी सोहिल और फारुख फरार चल रहे थे। आज सुबह पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमे में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इनामी आरोपी सोहिल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।वही जानकारी देते हुए सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई प्रचलित है । इसी क्रम में थाना फरह टीम के द्वारा, थाना फरह पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 98/26 का वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ सोहिल जिस पर जनपद से ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था,जिसको थाना फरह पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । इसके साथ ही, इसके साथी अभियुक्त फारुख उर्फ शाहरुख भी गिरफ्तार किया गया है । इस प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
