गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में गंगा नदी का जलस्तर 21 सेंटीमीटर और बढ़ गया है।

जिससे गंगा किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों पर संकट गहरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीते सोमवार को शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 110.180 मीटर रिकार्ड किया गया था। जो कि 24 घंटों के बाद मंगलवार को शाम छह बजे की पैमाइश में एक मीटर 21 सेंटीमीटर बढ़कर 110.390 मीटर पहुंच गया है।

शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु 112 मीटर पर व खतरे का निशान 113 मीटर पर है। बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से मनोहरनगर, बालूघाट, इंदिरानगर, शक्तिनगर, बहादुर बगिया, गंगानगर, रविदासनगर, आलमनगर, मिश्रा कालोनी, चंपापुरवा, गोताखोर आदि गंगा किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *