आज हफ्ते के पहले दिन सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट रही। गोल्ड बीते शुक्रवार की तुलना में 143 रुपये सस्ता हुआ है। बुलियन मार्केट में सोने का दाम 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 1.30 लाख रुपये रहा। अमेरिका-ईरान के फिर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने सोने को दबाव में डाल दिया। यहां जानें कि घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 13 जुलाई को सोने का दाम क्या रहा।

सोमवार 13 जुलाई को सोने का भाव 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,142 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बीते शुक्रवार को सोने का भाव 163 रुपये सस्ता होकर 1,42,080 रुपये पर बंद हुआ।

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पटना में आज सोना 128 रुपये सस्ता हुआ है। यहां शुक्रवार सोने का दाम 1,43,740 रुपये पर बंद हुआ था। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,029 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

यूपी के लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का भाव में 50 रुपये प्रति 125 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,360 रुपये पर है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का भाव 113 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,560 रुपये पर है।

अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने सोने पर असर डाला है। सोने के दाम घरेलू बाजार में इन्हीं कारणों से कम हुए। देश में 24 कैरेट गोल्ड 1.24 लाख रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1.30 लाख रुपये के स्तर पर आ गया है। अब अगर एक्सपर्ट की माने तो 24 कैरेट सोने का भाव 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। अगर साल के अंत में सोने के दाम में तेजी आई तो ये 1.75 लाख रुपये तक जा सकता है।

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह काफी नरम होता है। इसके कारण इसकी ज्वैलरी नहीं बन पाती है। ज्वैलरी बनाने के लिए गोल्ड को थोड़ा मजबूत किया जाता है और इसमें दूसरे मेटल मिलाए जाते हैं। तब ये 22 कैरेट गोल्ड बन जाता है। ज्यादातर सभी ज्वैलरी 22 कैरेट गोल्ड में बनाई जाती हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *