समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी “साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान” के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आज साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत श्याम पार्क में सरदार अवतार सिंह (साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष), वैशाली में किशन पाल यादव, वसुंधरा में जितेंद्र यादव एवं सोहनवीर सिंह जाटव, ग्राम अर्थला में रविंद्र डबास (पूर्व पार्षद), संजय कॉलोनी में संजू चौधरी (पार्षद), नीलमणि कॉलोनी में इमरान इकबाल (वार्ड अध्यक्ष), अंबेडकर पार्क राजीव कॉलोनी में अजय बाल्मीकि, सिटी फॉरेस्ट में संजीत यादव (वार्ड अध्यक्ष) एवं वीरेंद्र सिंह यादव ‘बिन्नू’ (महानगर सचिव), इंदिरा कॉलोनी में रिंकू यादव, शहीद प्यारेलाल कॉलोनी में सुरेंद्र यादव एवं उपेंद्र गुप्ता, शहीद नगर में मोहम्मद कल्लन (पार्षद), स्वरूप पार्क लाजपत नगर में इंजीनियर धीरेंद्र यादव तथा शालीमार गार्डन में रजत पोरवाल के संयोजन में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि “वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति हमारा साझा संकल्प है। आइए, हम सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सेवा, विकास, सामाजिक न्याय एवं पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। “एक पेड़–एक जीवन, एक संकल्प–हरित भविष्य” के संदेश के साथ चल रहे इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी साथियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र यादव एडवोकेट (महानगर अध्यक्ष), राजन कश्यप (महानगर महासचिव), सरदार अवतार सिंह (साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष), कमलेश यादव (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), जितेंद्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), सोहनवीर सिंह जाटव (जिला उपाध्यक्ष, एससी प्रकोष्ठ), मोहम्मद कल्लन (पार्षद), संजू चौधरी (पार्षद), रविंद्र डबास (पूर्व पार्षद), वीरेंद्र यादव ‘बिन्नू’ (महानगर सचिव), किरण कालिया (महानगर अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), उपेंद्र गुप्ता (महानगर सचिव), सुरेंद्र यादव (विधानसभा उपाध्यक्ष), अवधेश मौर्य, रिंकू यादव, विश्वनाथ यादव, अमरकांत राय, धनपाल यादव, संजीत यादव, सुभाष नेता जी, सोनू ठाकुर, रिंकू चौधरी, रमेश सैन, रवि पूजन, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, हरेन्द्र कुमार, धर्मनाथ, महेंद्र ठाकुर, अमित यादव, नरेश कुमार, उर्मिला पटेल, रामप्यारे यादव, हंसराज, मुख्तार खान, संजीव त्यागी, चंद्रपाल, जयप्रकाश, सुनील यादव, पंचम मौर्य, जीतन राम यादव, हरपाल, आरसी यादव, अवधेश कुमार, धर्मराज यादव, विजय पाल, सुनील सूद, दिनेश रावत, योगेश राठी, ओम प्रकाश, विजेंद्र सिंह, आनंद कुमार, अमरजीत, जफर अली, मोहम्मद गफ्फार, अजीत झा, कश्मीर सिंह यादव, शहजाद सलमानी, शिवाकांत पाठक, लीलू चौधरी, जनेश सेन, राजकुमार, इमरान, असलम, आबिद सैफी, गुलजार खान, बालकिशन, जयसिंह यादव, संजय यादव, संदीप कुमार, सुभाष यादव, हुकुम सिंह, डॉ. देवकरण चौहान, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय सिंह, मुनीम यादव, शमशेर, अवधेश यादव, शिशिर यादव, अनिल मिश्रा, अमृत लाल चौरसिया, विनोद त्रिपाठी, रामेश्वर यादव, हरेन्द्र यादव, श्रीनिवास यादव, राजेंद्र सिंह एवं हरिकिशन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भवदीय
वीरेंद्र यादव एडवोकेट
महानगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी गाजियाबाद
