शभर के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है, जिसकी वजह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार पहले के मुकाबले कम बारिश होगी। इस बीच, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पश्चिम बंगाल तटों के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 5-6 जुलाई को, ओडिशा में पांच जुलाई को, कोंकण, गोवा और गुजरात में पांच से सात जुलाई के दौरान ,सौराष्ट्र और कच्छ में पांच जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पांच और छह जुलाई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। पांच और छह जुलाई, 10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 5-8 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पांच से सात जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पांच से 11 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 5 और 11 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। 7-11 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में, 5-11 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बरसात होगी। 7-9 जुलाई और 11 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 9-11 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 8-11 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बड़े इलाके में बारिश होगी। 5-11 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में, 6-8 जुलाई के दौरान पू्र्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बिहार, ओडिशा, अरुणाचल, मेघालय में बारिश की चेतावनी
इसके अलावा, 5-11 जुलाई के दौरान बिहार, 8-11 जुलाई के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश होने वाली है। 7-11 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, 5-7 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 5-9 जुलाई के दौरान झारखंड, 6 जुलाई को बिहार में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। 5-6 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बारिश होगी। 7-11 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, 5-11 जुलाई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी।
गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश
वहीं, पश्चिम भारत में 5-11 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, 5-8 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 5-6 जुलाई के दौरान मराठवाड़ा और और सौराष्ट्र, कच्छ, 5-9 जुलाई के दौरान गुजरात में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9-11 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 7-11 जुलाई के दौरान मराठवाड़ा, सौराष्ट्र व कच्छ, 10-11 जुलाई के दौरान गुजरात में बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में 5-11 जुलाई के दौरान, लक्षद्वीप में पांच और छह जुलाई, 10-11 जुलाई, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 8-11 जुलाई के दौरान कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होगी।
