वाराणसी एयरपोर्ट से एक जुलाई से कई घरेलू उड़ानों के संचालन में बदलाव किया गया है। अकासा एयर ने अपनी चार उड़ानें फिलहाल बंद कर दी हैं, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी-मुंबई की दैनिक सेवा स्थगित कर दी है।

इंडिगो ने भी अपनी तीन उड़ानों की आवृत्ति में बदलाव किया है।इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2215 अब वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रतिदिन के बजाय केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी।

उड़ान संख्या 6ई-5302 वाराणसी-नवी मुंबई अब मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। वहीं, वाराणसी-कोलकाता उड़ान 6ई-507 पूरे जुलाई में प्रतिदिन उड़ान भरने के बजाय केवल 9, 21 और 31 जुलाई को संचालित होगी।अकासा एयर ने वाराणसी-बेंगलुरु की उड़ानें क्यूपी-1422, क्यूपी-1524 और क्यूपी-1424 तथा वाराणसी-नवी मुंबई की उड़ान क्यूपी-2022 का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है।

इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस की आइएक्स-2547 वाराणसी-मुंबई दैनिक उड़ान भी एक जुलाई से संचालित नहीं होगी। उड़ानों में कटौती का प्रमुख कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की उपलब्धता में कमी बताया जा रहा है।

हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इन बदलावों का असर दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *