मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने बयानों नहीं बल्कि सीबीआई से पूछताछ को लेकर चर्चा में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मलिक से यह पूछताछ उनके उन आरोपों को लेकर की जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तो उन्हें दो फाइलों को क्लियर करने के लिए 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी। आज हम आपको इस पूरे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। दरसअल, राजस्थान के झुंझुनू में पिछले साल 17 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा था कि जब वे जम्मू-कश्मीर के उप ‘दो फाइल मेरे पास आई थी। एक सचिव ने मुझे बताया कि अगर मैं इन्हें मंजूर कर देता हूं तो मुझे हर एक के लिए 150 करोड़ रुपए मिलेंगे। मैंने यह कहते हुए पेशकश ठुकरा दी कि मैं कश्मीर में पांच कुर्ता पजामा लेकर आया था और इनके साथ ही वापस जाऊंगा।’ मलिक इन आरोपों की अब सीबीआई जांच कर रही है।मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ, 300 करोड़ की रिश्वत का है मामलासीबीआई जांच के ऐलान के बाद इस साल अप्रैल में मलिक ने कहा था कि वे सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं और जांच में अतिरिक्त जानकारी भी देंगे। केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों की ओर से विरोध का समर्थन करने वाले सत्यपाल मलिक राज्यपाल रहते हुए भी इन मुद्दों पर मुखर रहे।

2022-10-08 15:47:18 https://wisdomindia.news/?p=6711
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *