राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर चल रहे विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी ने राम मंदिर में रामलला का दर्शन₹-पूजन किया। इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके साथ नहीं दिखे। एक अन्य ट्रस्टी निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्रानंद ने दर्शन-पूजन कराया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों चेक, चाबी, स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थी प्रफुल्लित हुए। इसके पहले कामाख्या धाम में सीएम ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन भी किया। अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसके पहले सीएम ने मां कामाख्या का दर्शन-पूजन कर चरणों में शीश झुकाकर आराधना की।

सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

मणिराम छावनी पीठाधीश्वर व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के 88 वे जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर शुक्रवार से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का औपचारिक उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध महंत श्रीदास का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी ने उनके शतायु होने की मंगलकामना करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवालों का भी अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या बार-बार आने के पीछे संतों की साधना और उनकी तपस्या का सम्मान करना है। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे के प्रकरण को लेकर गठित एस आईटी के बारे में कहा कि राम को काल्पनिक बताने वाले और रामभक्तो पर गोलियां चलाने वालों के ढोंग से भ्रमित न हों। एस आईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *