चौथी तिमाही के दौरान कई सरकारी कंपनियों ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कोल इंडिया भी शामिल है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है।

देश के सरकारी बड़े बैंक ने एक शेयर पर 17.35 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस डिविडेंड का ऐलान 8 मई 2026 को किया है। एसबीआई ने 16 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की थी।

इस सरकारी बैंक ने भी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 29 अप्रैल को बैंक ने एक शेयर 18.25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया था। इस बैंक का शेयर शुक्रवार को 865.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, 5 साल में इस बैंक के शेयरों का भाव 667 प्रतिशत बढ़ा है।

इस पीएसयू की तरफ से भी भारी भरकम डिविडेंड दिया जा रहा है। चेन्नई पेट्रोलियम ने हर एक शेयर पर 540 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिसकी वजह से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 54 रुपये का फायदा होगा। बता दें, शुक्रवार को यह स्टॉक मामूली बढ़त के साथ 1077.70 रुपये के लेवल पर थे।

इस सरकारी कंपनी ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है। कोल इंडिया की तरफ से एक शेयर पर 5.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दिया जा रहा है। शुक्रवार को कोल इंडिया के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 456.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि एनुअल जनरल मीटिंग से 30 दिन के अंदर डिविडेंड दिया जाएगा।

30 अप्रैल को इस सरकारी कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई है। कंपनी ने एक शेयर पर 4.62 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 2655.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 5 साल में मझगांव डॉक के शेयरों की कीमतों में 2451 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *